
*पीलीभीत पूरनपुर स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का आरोप, जनता परेशान*
*अभिमन्यु नामक कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप, कंपनी के उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग*
*पीलीभीत ज़िला संवाददाता बलदेव सिंह संधू
पीलीभीत
पूरनपुर के मोहल्ला खानका निवासी युवक ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के ठेकेदार अभिमन्यु पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि अभिमन्यु ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 500 रुपये की डिमांड की, जिसके बाद उन्होंने पैसे नहीं दिए तो अभिमन्यु नामक कर्मचारी मीटर में केबल जोड़े बिना ही चले गए।युवक ने बताया कि अभिमन्यु ने कई लोगों से पैसे की डिमांड की है और इसकी खबर स्थानीय अखबारों में भी प्रकाशित हो चुकी है। इसके बावजूद अभिमन्यु के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद युवक ने स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के उच्च अधिकारियों से अभिमन्यु के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु की गतिविधियों से जनता को लूटने से बचाने के लिए उक्त कर्मचारी पर कार्यवाही जरूरी है। युवक ने बताया कि उन्होंने कंपनी के उच्च अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वे अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और अभिमन्यु के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।इस मामले में स्थानीय लोगों ने भी अभिमन्यु के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अभिमन्यु की गतिविधियों से जनता को परेशानी हो रही है और कार्रवाई जरूरी है। युवक ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि क्या भ्रष्टाचार में लिफ्ट उक्त अभिमन्यु नामक कर्मचारी पर कुछ कार्रवाई होती है या फिर मामला लीपा पोती कर निस्तारित कर दिया जाता है।
Discover more from Vande Bharat Live Tv News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.