?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सर सैयद के चमन से निकले छात्रों ने दुनियाभर में जलाए ज्ञान के दीप

वक्ताओं ने कहा: सर सैयद अहमद ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर दिया ज़ोर

IMG 20241018 WA0206

सर सैयद के चमन से निकले छात्रों ने दुनियाभर में जलाए ज्ञान के दीप

वक्ताओं ने कहा: सर सैयद अहमद ने हिंदू-मुस्लिम एकता पर दिया ज़ोर

सहारनपुर:
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खान के जन्मदिन को ‘सर सैयद डे’ के रूप में पाइन हिल्स एकेडमी, मण्डी समिति रोड पर उर्दू तालिमी बोर्ड के तत्वाधान में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सर सैयद अहमद खान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और कार्यों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. खालिद एडवोकेट ने बताया कि सर सैयद अहमद खान ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के साथ ही मुस्लिम समुदाय के लिए धार्मिक और आधुनिक शिक्षा की नींव रखी। उन्होंने हिन्दू-मुस्लिम एकता पर हमेशा ज़ोर दिया और दोनों समुदायों को एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

महासचिव दानिश सिद्दीकी ने कहा कि सर सैयद अहमद खान दोनों समुदायों को अपनी “दो आंखें” मानते थे और उन्हें एक साथ तरक्की करते देखना चाहते थे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए हिंदू और मुस्लिम दोनों ने उदारता से योगदान दिया था, जिससे यह शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना।

डॉ. आबिद हसन वफ़ा सहारनपुरी ने सर सैयद के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी कविताओं के माध्यम से उन्हें खिराजे अकीदत पेश किया। कार्यक्रम में सय्यद मौ. समीर, सय्यद मौ. तय्यब खान, सय्यद अथर हुसैन और अफशा सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं और सर सैयद की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

–रिपोर्ट

एलिक सिंह एडिटर

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!