A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सहारनपुर भाजपा में महिला उत्पीड़न के आरोपों के बाद संगठन में मची हलचल, महानगर अध्यक्ष का त्यागपत्र जारी

सहारनपुर: भाजपा की सहारनपुर इकाई में महिला द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के बाद संगठन में उथल-पुथल मच गई है।

सहारनपुर भाजपा में महिला उत्पीड़न के आरोपों के बाद संगठन में मची हलचल, महानगर अध्यक्ष का त्यागपत्र जारी

सहारनपुर: भाजपा की सहारनपुर इकाई में महिला द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के बाद संगठन में उथल-पुथल मच गई है। महानगर अध्यक्ष ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है, लेकिन शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी ने मामले को और पेचीदा बना दिया है। संगठन के भीतर उठे सवालों और अटकलों के बीच आगामी उपचुनावों को देखते हुए पार्टी में अंदरूनी हलचल तेज हो गई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब महिला उत्पीड़न के आरोपों ने भाजपा संगठन को हिलाया हो। इससे पहले भी महिलाओं से जुड़े कई विवाद सामने आए थे, लेकिन हर बार कुछ समय बाद मामला शांत हो जाता था। इस बार, महानगर अध्यक्ष के इस्तीफे और प्रदेश नेतृत्व की प्रतिक्रिया न आने से स्थिति और गंभीर हो गई है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी वाई पी सिंह सहारनपुर पहुंच चुके हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वे संगठन के भीतर की स्थिति की गहन जांच कर रहे हैं और जल्द ही शीर्ष नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। अब यह देखना होगा कि भाजपा का प्रदेश नेतृत्व इस मामले में क्या कदम उठाता है और महानगर अध्यक्ष के त्यागपत्र के बाद पार्टी के भीतर की खामोशी कब टूटेगी।

उपचुनावों के नजदीक होने के चलते पार्टी किसी भी प्रकार के विवाद से बचने का प्रयास कर रही है और ऐसे नेताओं की पहचान करने में जुटी है जिनके नाम विवादों में आ चुके हैं।

रिपोर्ट एलिक सिंह एडिटर
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़
8217554083

 

 

Back to top button
error: Content is protected !!