A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पति पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज/

गर्भवती को घर से निकाला, पांच नामजद/

पति पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज/

कमासिन। थानाक्षेत्र के गांव तिलौसा निवासी सनसुन निशा के मुताबिक, रात करीब डेढ बजे पति रफीक बेवजह गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपित पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गर्भवती को घर से निकाला, पांच नामजद/

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला क्योटरा मुक्तिधाम निवासी रुबीना के मुताबिक, गतवर्ष अप्रैल में उसका निकाह रफीक पुत्र मंगल के साथ हुआ। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी करने में असर्मथ बताने पर मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच पति के संगर्स से गर्भवती हुई। एक नवंबर 2024 को ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए ष्घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया

अतर्रा। गौराबाबा धाम में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं प्रो. राम मूर्ति पांडेय, आचार्य राम किशोर पांडेय, संगीताचार्य लल्लू राम शुक्ला, पंडित विमलांशु महाराज, डॉ. अनुराग द्विवेदी, पंडित शिवदत्त त्रिपाठी, डॉ. स्मिता त्रिपाठी , संतोष द्विवेदी, डॉ. राजा बाबू बाजपेई , अमरनाथ मिश्रा आदि ने अपने-अपने विचार रखे।

Back to top button
error: Content is protected !!