A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने भारत मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भीषण गर्मी एवं लू की चेतावनी जारी किए जाने के दृष्टिगत आमजन के स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली आदि आवश्यक सेवाओं की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंडल के समस्त विभागों को निर्देश दिए हैं।

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार ने भारत मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में भीषण गर्मी एवं लू की चेतावनी जारी किए जाने के दृष्टिगत आमजन के स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली आदि आवश्यक सेवाओं की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने हेतु मंडल के समस्त विभागों  को निर्देश दिए हैं।

1.स्वास्थ्य विभाग :

समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयां, ओ आर एस, ग्लूकोज आदि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।चिकित्साकर्मियों को लू से संबंधित उपचार हेतु अलर्ट पर रखा जाए।लू से बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाए।

2.उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण / नगरीय) / जल संस्थान / पंचायतीराज विभाग :

नियमित एवं निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की व्यवस्था (टैंकर, वाटर कूलर, मटके आदि) की जाए।जल स्रोतों की नियमित सफाई व गुणवत्ता की जांच की जाए।

3.विद्युत विभाग 

विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष निगरानी रखी जाए।सभी ट्रांसफार्मर व वितरण तंत्र की जांच की जाए एवं आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं।आवश्यक स्थानों पर वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था (जनरेटर आदि) तैयार रखी जाए।

4.बेसिक शिक्षा / माध्यमिक शिक्षा विभाग :

आवश्यकतानुसार विद्यालयों के समय में परिवर्तन की व्यवस्था की जाए।विद्यार्थियों को लू से बचाव संबंधी जानकारी दी जाए।

5.राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग:

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 24×7 क्रियाशील रखा जाए।संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरती जाए।लू से पीड़ित व्यक्तियों हेतु त्वरित राहत की व्यवस्था की जाए।

6.पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग:

ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल एवं छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!