A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

वार्ड नं 07 में उमड़ा जनसैलाब, 22/12 निवासी पार्षद प्रत्याशी मो रियाज अहमद के समर्थन में निकला मोटर साइकिल का काफिला

धनबाद नगर निगम वार्ड संख्या 07 से पार्षद पद के प्रत्याशी मो रियाज अहमद के जनसंपर्क अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भव्य मोटर साइकिल का काफिला निकाला गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

काफिला सिंदरा कनकनी पहुंचते ही युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और फूलों की बरसात कर अपना समर्थन जताया। इसके बाद काफिला जोगता, डिनोबिली स्कूल और तेतुलमुड़ी बस्ती पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं सहित स्थानीय लोगों ने स्वागत कर जनसंपर्क अभियान में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मो रियाज अहमद एवं प्रत्याशी पुत्र आतिफ और उबैद ने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। मो रियाज अहमद ने कहा कि “11 वर्षों बाद बदलाव का अवसर मिला है, इसे हाथ से जाने न दें।पत्नी फरजाना रूही ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कोयला माफियाओं के खिलाफ जमके बोली और वार्ड को प्रदूषण मुक्त बनाने और सबके स्वास्थ्य को लेकर दमदार भाषण से लोगो के विश्वास जीती है और उन्होने कही अपने वार्ड के विकास के लिए मेरे हाथों को मजबूत करें। हर घर तक पेयजल पहुंचेगा, बीटेक और डिप्लोमा को सस्ता में किया जाएगा । साथ ही मुफ्त इलाज के लिए कोलकाता के बड़े अस्पतालों में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यदि मैं अपने वादों पर खरा नहीं उतरा तो दोबारा चुनावी मैदान में नहीं आऊंगा।”

पूरे कार्यक्रम में हाई स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, विवाह भवन और हर घर नल-जल जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठे। मौके पर उपस्थित सभी समर्थकों ने रियाज़ अहमद के प्रति समर्थन जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!