A2Z सभी खबर सभी जिले की

*खानपुर पुलिस ने माता-पिता से बिछड़े बच्चों को सकुशल मिलाया, लौटाई चेहरे पर मुस्कान*

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

*कोतवाली खानपुर*

*खानपुर पुलिस ने माता-पिता से बिछड़े बच्चों को सकुशल मिलाया, लौटाई चेहरे पर मुस्कान*

दिनांक 19.02.2026 को ग्राम दाबकी के दो छोटे बच्चे प्रियाशु पुत्र शुभम (उम्र 06 वर्ष) और आकाश पुत्र मोहन (उम्र 07 वर्ष) निवासी ग्राम दाबकी खेड़ा, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार अपने परिजनों के साथ मोहनावाला गांव में आयोजित शादी समारोह में आए थे। कार्यक्रम के दौरान दोनों बच्चे भीड़भाड़ में अपने परिजनों से बिछड़ गए।

परिजनों द्वारा तत्काल थाना खानपुर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। आसपास के गांवों में खोजबीन, आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ तथा आवश्यक मालूमात के आधार पर मात्र लगभग 01 घंटे के भीतर दोनों बच्चों को पड़ोसी गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया।

बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता एवं कुशल कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 योगेन्द्र सिंह
2. हे0का0 अमित कुमार
3. का0 1438 सुनील कुमार

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!