A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर में सीएसआर के तहत सौर ऊर्जा व आधुनिक संसाधनों का लोकार्पण

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 19 फरवरी 2026। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवोदय नगर, हरिद्वार में आज सीएसआर के अंतर्गत किरबी संस्थान द्वारा विद्यालय को सौर ऊर्जा से संचालित एलईडी लाइट्स, विद्यालय के नाम का साइनबोर्ड, कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम, स्टील अलमारी, कुर्सी-मेज एवं किचन रैक का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किरबी संस्थान द्वारा किया गया यह सहयोग अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए किया गया निवेश कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि वह देश के भविष्य का निर्माण करता है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार, समस्त स्टाफ तथा पूर्व सभासद सिंहपाल सिंह सैनी एवं उनके सहयोगियों के प्रयासों की सराहना की।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हम सभी का सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करे। किरबी संस्थान के डीजीएम धीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हम ऐसे विद्यालय के लिए कार्य कर रहे हैं, जिसने कम समय में राज्य स्तर पर दो बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने भविष्य में भी निरंतर सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

प्रधानाध्यापक विनय कुमार ने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार का शैक्षिक निवेश निश्चित रूप से छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा और उन्हें जीवन में नए आयाम प्राप्त करने में सहायक होगा।

इस अवसर पर पूर्व सभासद सिंहपाल सिंह सैनी, अतुल वशिष्ठ, श्याम सुंदर गुप्ता, वरुण वशिष्ठ, राम सिंह, सुरेंद्र त्यागी, अभिषेक शर्मा, ओमवीर त्यागी, किरबी संस्थान से अमित चौहान, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, नूर मोहम्मद, आयुष कुमार तथा विद्यालय स्टाफ में विनीत कुमार, कु. नीतू आहूजा, अवनीश, प्रवीण कुमार, नेहा पाल, शिवांगी, पुष्पा, ममता एवं रूपा आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!