A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

बहोरीबंद एस,डी,एम ने हल्का नंबर 35,को किया तत्काल प्रभाव से निलंबित

कटनी

फार्मर आईडी निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम बहोरीबंद राकेश कुमार चौरसिया ने पटवारी हल्का क्रमांक 35 सैलारपुर, तहसील स्लीमनाबाद के पटवारी श्री सुशील परते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पटवारी श्री परते को कृषकों की फार्मर आईडी बनवाने हेतु प्रेरित करने तथा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद उनके द्वारा अपेक्षित रुचि नहीं ली गई। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया था, लेकिन समय-सीमा बीत जाने के बाद भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

प्रकरण में श्री परते का कृत्य म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए कदाचार की श्रेणी में पाया गया। इसी आधार पर उनके विरुद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत निलंबन की कार्यवाही की गई है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय स्लीमनाबाद नियत किया गया है तथा इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!