A2Z सभी खबर सभी जिले की

नदबई के गांव ऐंचेरा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

नदबई क्षेत्र के ऐंचैरा गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और संगठन की भावना को मजबूत करना रहा।

प्राप्त जानकारी अनुसार सम्मेलन की शुरुआत महिलाओं और बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। यात्रा के दौरान “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज को एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान किया। हिंदू समाज सेवी भरत देशवाल संवाददाता,के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से ये आयोजन किया गया जिसमें रामबाबू समाज सेवी, ग्राम पंचायत सरपंच अशोक उसेर, हरचंदी भगत जी,
के अलावा गांव के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

प्राप्त जानकारी अनुसार वक्ताओं ने कहा कि सभी हिंदू भाई-भाई हैं और सभी को समानता का अधिकार है। जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को संगठित करने पर बल दिया। धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियो का दुपट्टा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।#विराट_हिंदू_सम्मेलन : भरतपुर जिले में नदबई क्षेत्र के ऐंचैरा गांव में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और संगठन की भावना को मजबूत करना रहा।

प्राप्त जानकारी अनुसार सम्मेलन की शुरुआत महिलाओं और बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई। यात्रा के दौरान “जय श्री राम” के जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज को एकता के सूत्र में बंधने का आह्वान किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार वक्ताओं ने कहा कि सभी हिंदू भाई-भाई हैं और सभी को समानता का अधिकार है। जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को संगठित करने पर बल दिया। धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियो का दुपट्टा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!