
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘शिकंजा’ के तहत थाना अटलबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 महीने से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश पुत्र राजेंद्र सिंह (19) निवासी रहमानपुर थाना सेवर, घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ थाना अटलबंद में मुकदमा नंबर 234/25 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज है एएसपी धर्मेन्द्र यादव एवं सीओ सिटी पंकज यादव के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को दबोचा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपी शिवराज उर्फ विशाल और तेजवीर उर्फ सनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘शिकंजा’ के तहत थाना अटलबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 महीने से फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी आरोपी आकाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश पुत्र राजेंद्र सिंह (19) निवासी रहमानपुर थाना सेवर, घर में घुसकर कमरे का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ थाना अटलबंद में मुकदमा नंबर 234/25 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस में प्रकरण दर्ज है एएसपी धर्मेन्द्र यादव एवं सीओ सिटी पंकज यादव के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर आरोपी को दबोचा। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपी शिवराज उर्फ विशाल और तेजवीर उर्फ सनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।






