A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनपद मीरजापुर थाना चुनार पुलिस टीम द्वारा 54.72 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपया) के साथ बाल अपचारी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

जिला मीरजापुर जिला चयनकर्ता पुलिस टीम द्वारा 54.72 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रुपये) के साथ बाल अपचारी सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

अपर्णा रजत कौशिक” पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं ।   उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 17.02.2026 को थाना चुनार पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव व उप निरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम धौरहरा के पास से बाल अपचारी सहित 03 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता 1. रेखा सिंह पत्नी जय सिंह निवासी ग्राम धौरहरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर, 2. दीपक पटेल पुत्र स्व0 दया पटेल निवासी ग्राम धौरहरा थाना चुनार जनपद मीरजापुर व एक नफर बालअपचारी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 54.72 ग्राम अवैध हेरोईन (अनुमानित अंतराष्ट्रीय कीमत 10 लाख रूपये) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर मु0अ0सं0-59/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।

Back to top button
error: Content is protected !!