A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

दुबे कालोनी एवं पुरैनी में अवैध प्लाटिंग का आरोप

प्रशासन से कार्य वाही की मांग

 

कटनी,,

दुबे कॉलोनी एवं पुरैनी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि बिना वैधानिक अनुमति और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था किए जमीन को विख्यात भू माफिया छोटे-छोटे प्लॉट में विभाजित कर बेचा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संबंधित जमीनों पर न तो नगर निगम से विधिवत कॉलोनी विकास की स्वीकृति ली गई है और न ही सड़क, नाली, बिजली व पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद लेन-देन की सेटिंग के दम पर खुलेआम प्लॉटों की खरीद-फरोख्त जारी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो भविष्य में यहां निवास करने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही शासन को राजस्व की क्षति होने की आशंका भी जताई जा रही है।

रहवासियों ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषि विख्यात भू माफिया के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं, इसके बावजूद इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहना प्रशासनिक संलिप्तता पर सवाल खड़े होना वाजिब है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!