A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

चेकिंग अभियान में बाइक चोर गिरफ्तार, 3 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

(फुरकान अंसारी)

हरिद्वार, 19 फरवरी 2026। जनपद में मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान के तहत थाना झबरेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में पूरे जनपद में चल रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। 18 फरवरी 2026 को थाना झबरेड़ा पुलिस टीम मानकपुर गांव जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई।

पुलिस द्वारा बाइक के कागजात मांगने पर युवक घबराने लगा और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। जांच पड़ताल में सामने आया कि मोटरसाइकिल चोरी की है और झबरेड़ा क्षेत्र से ही चुराई गई थी।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू निवासी खेड़ा मुगल थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) हाल निवासी लाठरदेवा हूण थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं।

बरामदगी का विवरण

स्प्लेंडर प्लस (मु0अ0सं0 27/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS) – थाना झबरेड़ा

स्प्लेंडर प्लस (मु0अ0सं0 28/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS) – थाना झबरेड़ा

स्प्लेंडर प्लस (मु0अ0सं0 73/2026, धारा 303(2), 317(2) BNS) – कोतवाली गंगनहर

थानाध्यक्ष अजय शाह,उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह,उपनिरीक्षक जय सिंह राणा,हेड कांस्टेबल रामवीर,हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार,कांस्टेबल रणवीर आदि की कार्रवाई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलेभर में चलाया जा रहा सत्यापन एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!