मुरादाबाद में छतों से पथराव करते लोग।
मुरादाबाद में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों ने छतों
से एक दूसरे पर जमकर पत्थरबाजी की। करीब घंटाभर
तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर बरसाते रहे। इस
घटना में पुलिस 3 लोगों के घायल होने की बात कह रही
है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने मामले में 5 लोगों को नामजद करते हुए घटना
की एफआईआर दर्ज की है।
पत्थरबाजी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया
पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना मुरादाबाद के
भोजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लालूवाला गांव में हुई।
शुरुआती जानकारी के अनुसार गांव में आरिफ पुत्र चंदा
का मकान बन रहा है। लिंटर पड़ने के लिए पाड़ में यूज
होने वाली बल्ली और पट्टी आदि रास्ते में पड़ी थीं। इसके
अलावा लिंटर में इस्तेमाल होने के लिए बजरी – रेता आदि
भी रास्ते में ही पड़ा था।
सुबह करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाले इमरान और
सलमान मोटर साइकिल से जा रहे थे। रास्ता तंग होने
की वजह से उन्हें बाइक निकालने में दिक्कत हुई। इसी
को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के
बाद नौबत दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट तकःपहुंच गई।
बात इतनी बढ़ी कि इमरान पक्ष के लोगों ने छतों पर
चढ़कर दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया। दूसरे पक्ष
के लोगों ने भी छतों से ईंट पत्थर फेंके। इससे गांव में
अफरातफरी फैल गई। पथराव की इस घटना में तीन
लोगों को चोट लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत
मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि भवन निर्माण
में रास्ता बंद होने को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में
झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी की
थी। लेकिन शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष इसी मुद्दे पर
आपस में भिड़ गए। पथराव में महशर जहां नाम की एक
महिला के भी घायल होने की सूचना है।
भोजपुर के थाना प्रभारी शरद मलिक ने बताया कि
निर्माणाधीन मकान के रास्ते को लेकर दोनों पक्षों
में विवाद हुआ है। आरिफ की तहरीर के आधार पर
शमशाद, अरमान, इमरान, रेहान और सलमान के
खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस मामले में एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश ने बताया
कि, मामले में 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई
है। इन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद सेःआरोपी गांव से फरार है