
स
सय्यद वजाहत शाह और सरवर उस्मानी का 30 वर्षों तक शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में सेवा देना सराहनीय कार्य
(अंसार मसूदी)
नगर देवबंद के मौहल्ला लाल मस्जिद के निकट स्वर्गीय असरार अहमद के निवास पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान नगर सुरक्षा शांति समिति के अध्यक्ष अंसार मसूदी और गणमान्य लोगो द्वारा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए सय्यद वजाहत शाह और सरवर उस्मानी को प्रशस्ति पत्र और शाल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित अपने सम्बोधित में अंसार मसूदी ने कहा सय्यद वजाहत शाह और सरवर उस्मानी ने 30 वर्षों तक शिक्षा क्षेत्र में ईमानदारी से जो सेवा दी है वह सराहनीय है मैं इनके उज्जवल भविष्य कि कामना करता हूं सय्यद वजाहत शाह ने कहा अ़सार मसूदी ने आज जो सम्मान हम लोगो को देने का काम किया है यह सम्मान कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होने कहा मसूदी साहब ने जो भी उम्मीद हम लोगो से कि है हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगें इस अवसर पर असद सिद्दीकी ,खुर्शीद अहमद, नजम अहमद, शाह फैसल मसूदी, फहद मसूदी, और कार्यक्रम संयोजक और संचालक नबील मसूदी मौजूद रहे






