
खेरेश्वर धाम में महंत महेश गिरि ने
लूटपाट का लगाया आरोप, पुलिस ने किया
खंडन
खेरेश्वर धाम के मुख्य महंत महेश गिरि ने मंदिर
का कार्यभार छोड़ने के बाद लूटपाट का आरोप
लगाया है। महेश गिरि का कहना है कि कुछ
नामजद और अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ
लूटपाट की, लेकिन पुलिस ने इस मामले में
कार्रवाई नहीं की। हालांकि, सीओ गभाना ने
घटना के लूटपाट जैसा होने से इंकार किया।
मंदिर के नए अध्यक्ष गहराज सिंह ने भी चोरी की
घटना से इनकार किया, और बताया कि सुप्रीम
कोर्ट के आदेश पर नई कमेटी कार्यभार संभालने
आई है।






