A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नदी से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, चारपाई के नीचे बैठा देख मचा हड़कंप

पीलीभीत। नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ शनिवार की रात एक घर में घुस गया। परिवार वालों की आंख खुली तो वह चारपाई के नीचे बैठा था। ऐसे में घर में चीख-पुकार मच गई। बाद में वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ा। बाद में उसे माला नदी में छोड़ दिया गया। गजरौला थाना क्षेत्र के गांव हटुआ बिजुलिहाई में शनिवार रात एक मगरमच्छ राजेंद्र कुमार के घर में घुस गया। उस समय परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोए हुए थे। अचानक आंख खुलने पर मगरमच्छ को चारपाई के नीचे बैठा देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हासिल की। टीम ने मगरमच्छ को माला नदी में छोड़ दिया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!