A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

**पीलीभीत टाइगर रिजर्व, बाघों की गणना 25 अक्टूबर से शुरू:*

**पीलीभीत टाइगर रिजर्व, बाघों की गणना 25 अक्टूबर से शुरू:*

 

*402 कैमरे बताएंगे संख्या, एक महीने में पूरा होगा पहला चरण**

 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगलों में बाघों की संख्या का आंकलन करने के लिए एक बार फिर विभागीय स्तर पर गणना की तैयारी शुरू हो गई है। दो चरणों में होने वाली इस गणना का पहला चरण 25 अक्टूबर से आरंभ होगा, जिसमें 201 स्थानों पर 402 ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे।

डिप्टी डायरेक्टर का बयान पीलीभीत टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि पहले चरण की गणना 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इस गणना को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। एक महीने तक चलने वाली इस गणना में 201 स्थानों पर 402 कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे बाघों की संख्या का सटीक आंकलन किया जा सकेगा।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व हाल ही में नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) द्वारा जारी आंकड़ों में में 71 से अधिक बाघों की संख्या बताई गई है। वर्ष 2014 में यहाँ बाघों की संख्या केवल 24 थी, जो 2022 में बढ़कर 71 हो गई। बाघों की इस संख्या में वृद्धि के कारण पीलीभीत टाइगर रिजर्व को T2X अवार्ड और कई अन्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं।

गणना की प्रक्रिया बाघों की गणना करना विभाग के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। इसके लिए बाघों की संभावित लोकेशन पर दो पेड़ों के बीच आमने-सामने दो ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं। इन कैमरों में विशेष सेंसर लगे होते हैं, जो वन्य जीवों के आने-जाने पर उनकी तस्वीरें कैद करते हैं। निर्धारित समय के बाद, इन तस्वीरों का विश्लेषण कर बाघों की पहचान की जाती है। बाघों की शारीरिक विशेषताओं और धारी के आधार पर उनकी संख्या का अनुमान लगाया जाता है।

*सरल नहीं है जनगणना*

इसके लिए घने जंगलों के बीच बाघों की संभावित मौजूदगी वाले स्थानों में मौजूद पेड़ों पर ठीक आमने-सामने 2 ट्रैप कैमरे लगाए जाते हैं. जिनमें लगा सेंसर किसी भी वन्यजीव के आने जाने पर उनकी तस्वीर कैद कर लेता है. जिसके बाद एक तय समय तक कैमरे में कैद की गई तस्वीरों में से बाघों की तस्वीरों को अलग किया जाता है. बाघों की धारियां मानवों के फिंगरप्रिंट जैसे यूनिक होती हैं. बाघों के शरीर पर मौजूद धारियों की तस्वीरों के आधार पर विशेषज्ञ संख्या का अनुमान लगाते हैं. इतने कैमरों से होगी निगरानीबाघ गणना की प्रक्रिया के तहत पहला चरण 25 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. बाघ गणना के पहले चरण के तहत पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला, महोफ व दियुरिया रेंज में 201 ग्रिड पर 402 ट्रैप कैमरा लगाए जाएंगे. यह सभी ग्रिड बाघों की संभावित मौजूदगी वाले स्थानों में होंगे. ट्रैप कैमरा में आए।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!