
*पूरनपुर घुंघचाई एक माह बीत जाने के बाद भी सेंटरों पर पसरा सन्नाटा*
घुंघचाई। क्षेत्र में लगे क्रय केंद्रो अभी तक धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जबकि राइस मिलो किसानों धान की फसल औने-पौने दामों में खरीदी है। क्रय केंद्रों पर एक अक्टूबर खरीद शुरू करने आदेश दिए गए थे। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी सेंटरों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
सरकार ने इस बार किसानों धान की फसल का समर्थन मूल्य 2300 रुपए निर्धारित किया है। और खरीद के लिए मंडी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक दर्जनों क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिनपर एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू करने के आदेश दिए गए थे।
लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों मे स्थापित क्रय केंद्रो पर एक महीना बीतने वाला है लेकिन इसके बाद भी केन्द्रो अभी तक धान का एक दाना भी खरीद नहीं की गई है। खरीद शुरू न होने से सेंटरों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वही राइस मिलों पर जमकर औने-पौने दामो धान की सीधी खरीद की जा रही है। राइस मिलो पर मनमाने तरीके से खरीद कर किसानों से जमकर कटौती की जा रही है जबकि जिलाधिकारी ने द्वारा अवैध सीडी कटौती पर रोक लगाने के बाद भी राइस मिलों फर्सी बिल देकर किसानों से सीडी कटौती की जा रही है। क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू न होने से किसानों समर्थन मूल्य कालाभ नहीं मिल पा रहा किसानों को धान औने-पौने दामों में बिक्री करना पड़ रहा है। राइस मिलों के पर मनमानी के चलते 1700 से लेकर 1800 में धान की खरीद की जा रही है।
क्षेत्र में घुंघचाई, नारायणपुर, बिलंदपुर अशोक, बलरामपुर, सिकराहना, लुखटिहाई टांडा मैं धान खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं। लेकिन किसी भी केंद्र पर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो सकती है।
—–
ग्रामीण क्षेत्रों मे लगे क्रय केंद्रो पर किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। और अभी धान में 22से 24प्रतिशत नमी आ रही है। केंद्रो पर 17 प्रतिशत नमी वाले धान की खरीद होगी हालांकि जांच कराकर केंद्रो खरीद शुरू नहीं हुई है उन पर खरीद शुरू कराई जाएगी।
विजय कुमार शुक्ला
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
—–
गांव सेंटर लगा हुआ है लेकिन अभी खरीद शुरू नहीं हुई है। केंद्र पर 17 प्रतिशत नमी वाले धान खरीद के आदेश हैं और अभी धान में नमी अधिक आ रही है। इसी लिए किसान धान राइस मिलों पर बिक्री कर रहे हैं।
राम प्रकाश यादव
——
हमारे गांव नारायनपुर के नाम से धान क्रय केंद्र स्वीकृत हुआ है लेकिन केंद्र गांव में नहीं लगा है। जिससे मजबूरन राइस मिलों पर औने-पौने दमों में धान बिक्री कर रहा है। मिलन पर कटौती की जा रही है।
दयाराम
—–
हर साल ग्रामीण क्षेत्र में क्रय केंद्रों की संख्या कम होती जा रही है। इस बार भी बेहद कम संख्या में केंद्र स्थापित किए गए हैं और उन पर भी धान की खरीद अभी शुरू नहीं हुई है राइस मिलों पर मनमाने रेट और कटौती कर धान की खरीद की जा रही है।
रविंद्र सिंह
——
केंद्र पर खरीद न होने से धन राइस मिल पर बिक्री करना पड़ा मिल पर मुद्दत क्विंटल पर एक और कांटे के नाम पर विभिन्न प्रकार की कटौती की गई और बिल भी सादा कागज पर बना कर दे दिया गया जिससे काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
अनिल दिक्षित











