
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार पार्टी ने 40 नाम निर्धारित करते हुए इन्हें स्टार प्रचारक बताया है। इन नेताओं के जिम्मे झारखंड में कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रचार-प्रसार होगा।
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं. इनके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, लोकसभा में विपक्ष के पूर्व नेता अधीर रंजन चौधरी, भूपेश बघेल, तारिक अनवर, गौरव गोगोई और किशोरी लाल शर्मा का नाम भी शामिल है.
कौन-कौन बने स्टार कैंपेनर?
इन नामचीन चेहरों के साथ ही गुलाम अहमद मीर, केशव महतो कमलेश, रामेश्वर ओरांव, मल्लू भट्टी, बीके. हरिप्रसाद, प्रणव झा, सुबोध कांत सहाय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, फुरकान अंसारी, चंद्रशेखर दुबे, बंधू तिर्के, शहजादा अनवर, पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, जिग्नेश मेवानी, अल्का लांबा, उदय भानू, योगेंद्र साओ, प्रदीप यादव, मणिशंकर, भीम कुमार, अनवर अहम अंसारी, रियाजुल अंसारी, राजेश सिन्हा सनी और दयामणि बारला के नाम शामिल हैं.










