A2Z सभी खबर सभी जिले की

पति के सामने महिला से गैंगरेप, आठ आरोपी गिरफ्तार         

कौशिक नाग-कोलकाता                                                                                                                                                       पति के सामने महिला से गैंगरेप, आठ आरोपी गिरफ्तार                                                                                                       कल्याणी नदिया जिले के कल्याणी में पति के सामने एक गृहिणी के साथ ‘सामूहिक दुष्कर्म’ की जघन्य घटना सामने आयी है. इस घटना के सिलसिले में कल्याणी थाना पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा के रहने वाले हैं. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. पुलिस के मुताबिक, दंपती कल्याणी-बैरकपुर एक्सप्रेसवे के पास कल्याणी रेलवे पुल से गुजर रहा था. पास में ही कई बदमाश बैठकर शराब पी रहे थे. कथित तौर पर आरोपियों ने महिला को कल्याणी रेलवे पुल से उठा लिया. फिर कल्याणी-बैरकपुर एक्सप्रेसवे के पास क्रॉसिंग के नजदीक ले जाकर पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया. शोर सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो अपराधियों ने उनका भी पीछा किया. बुधवार सुबह पीड़िता और उसके परिवार ने कल्याणी थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने तुरंत जांच की. कांचरापाड़ा से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ के बाद चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने कल्याणी कोर्ट में पेश किया. आरोपियों को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. इस बीच, फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुुंची. तीन फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम ने बुधवार को घटनास्थल का दौरा किया. वहां से टूटी हुईं कांच की चूड़ियां और टिफिन बॉक्स मिला. पुलिस हर चीज पर गौर कर रही है.

WhatsApp Image 2024 10 31 at 16.04.18

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!