
अतरौली में ढाई करोड़ रुपये से बनेंगी ये सड़कें , टेंडर जारी , तीन महीने में काम करना होगा पूरा
अलीगढ़ में अतरौली ब्लॉक के विभिन्न गांवों में क्षेत्र पंचायत की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये से अधिक रकम खर्च कर सड़कों का निर्माण । आजादी के बाद से कच्ची पड़ी इन सड़कों के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने मांग की थी । ब्लॉक प्रमुख राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में पास हुए प्रस्तावों के तहत विकास कार्यों के खंड विकास की ओर से टेंडर जारी किए गए माह में इन सड़कों का निर्माण होगा । ग्राम पंचायत हरचंदपुर , पनेहरा , जमालगढ़ी , खैराबाद , विधिपुर , कमालपुर , चपौटा , सहनौल , राजमार्गपुर , नाथपुर , शेखूपुर , खानपुर , चाऊपुर हौज , चौमुहां , जमनपुर , गनेशपुर , मधूपुर , भवीगढ़ , गिजरौली , नौअरी , रामपुर गोसाईं , ककथेल , काजिमाबाद , गाजीपुर , जिरौली , भवीगढ़ , गिजरौली आदि गांवों में खड़ंजा , सीसी रोड व नाला निर्माण कार्य होंगे । साथ ही जेआईएमएमआई परिसर का सौंदर्यीकरण भी होगा ।




