देवेंद्रनगर सकल दिगंबर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया
देवेंद्रनगर सकल दिगंबर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया
रमेश अग्रवाल पन्ना –
देवेंद्रनगर में 1008 चंदाप्रभु जिनालय में मधुर धुन के साथ प्रातः काल में मंगलाष्टक के साथ श्रीजी का अभिषेक व शांति धारा का कार्यक्रम परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य गुरुदेव, विरागसागर महाराज की परम प्रभावक शिष्या परम पूज्य श्रमणी आर्यिका विरम्या माता एवं श्रमणी आर्यिका विसंयोजना माता के ससंघ सानिध्य में संपन्न हुआ। मधुर करतल ध्वनि के साथ भगवान महावीर स्वामी की सामूहिक पूजा की गई इसके साथ ही भगवान महावीर स्वामी को 2551वा निर्वाण लाडू समर्पित किया गया इसी के साथ जैन धर्म का नव वर्ष प्रारंभ हुआ मुख्य लाडू चढ़ाने का सौभाग्य राहुल जैन रोहित जैन खबरा परिवार को प्राप्त हुआ। जहां पर जैन धर्मावलम्बी अधिक संख्या में मौजूद रहे। इस मौके पर मंदिर के बाहर रंगोली बनाई गई अधिक संख्या में दीप जालाये गये। मंच संचालन पंडित संकेत जैन विवेक द्वारा किया गया। माताजी ने बताया कि अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में मोक्ष प्राप्त हुआ था जिस कारण से इस अमावस्या के दिन दीपावली का पर्व जैन धर्म में मनाया जाता है। सायं काल में गोधूलि बेला में गौतम गणधर स्वामी को केवल ज्ञान प्राप्त हुआ था जिससे शाम के समय दिये जलाए जाते हैं। इसी के साथ चार माह से चल रहे चातुर्मास का निस्ठापन किया गया। कार्यक्रम में समाज ट्रस्ट कमेटी की मुख्य भूमिका रही



