
कुशीनगर / हाटा, दिनांक 05.11.2024 हत्या की घटना का खुलासा अभियुक्त गिरफ्तार, मृतका का पति ही निकला हत्यारा
दिनांक 03.11.2024 को थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नाउमुण्ड निवासी गुड्डु यादव पुत्र मूरत यादव द्वारा थाना को0हाटा पर सूचना दी गयी कि दिनांक 03.11.2024 को उसके पत्नी रेखा उर्फ शिवानी यादव उम्र करीब 34 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मार कर हत्या कर दी गयी है तथा शव को धान के खेत में फेक दिया है। सूचना पर थाना को0हाटा पर मु0अ0सं0- 829/2024, धारा 103 बीएनएस पंजीकृत किया गया । इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने तत्काल फील्ड यूनिट, एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम को मौके पर भेजा था तथा स्वंय भी घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण के लिए प्रभारी निरीक्षक को0हाटा व एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम को निर्देश दिए थे ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशो के फलस्वरूप थाना को0हाटा व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की टीम द्वारा घटना की गहनता से जॉच पड़ताल की गयी जिसमें विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य एवं एस0ओ0जी/सर्विलांस के सहयोग से गहन इट्रोगेश्नस के उपरान्त अभियुक्त अपनी पत्नी के कृत्यो से बहुत परेशान हो चुका था बार बार पत्नी द्वारा अपशब्दो का प्रयोग कर सम्बोधित किया जाता था जिसको लेकर करके आपस में कई बार मार पीट की घटना भी हुई थी । जिसको लेकर गांव घर में मेरी बहुत बदनामी होने लगी थी जिसको लेकर मै मानसिक रुप से परेशान रहने लगा तथा मैने उसको जान से मारने का इरादा बना लिया था मृतका का पति गुड्डु यादव एवं वादी मुकदमा ही घटना को कारित करना पाया गया जिसे थाना को0हाटा महुआरी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया पूछाताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 03.11.2024 को मै सायं काल पत्नी महुआरी चौराहे व्यास के कपडे की दुकान पर काम करती थी मै वही से उसके पीछे पीछे आया रास्ते में कही मौका नही मिला पत्नी घर आकर कपडा बदल कर जब शौच के लिए गयी तो मै भी उसके पीछे पीछे गया मौका पाकर मंझरिया माता के जाने वाले रोड के पास पहले से रखे चाकू से ताबड तोड अपनी पत्नी के ऊपर कईवार कर दिया जिससे वह मौके मृत्यु हो गयी मुझे कुछ लोगो के द्वारा देख लिया गया था जिनके द्वारा शोर करने पर मै गन्ना के खेत में छिप गया तथा पहने हुए कपडो को गन्ने के खेत में छिपाकर अन्धेरे का लाभ लेकर घर आकर कपडा बदल कर पुनः घटनास्थल पर पहुच गया तथा थाने जाकर तहरीर दे कर मुकदमा पंजीकृत करा दिया। वादी मुकदमा द्वारा ही घटना करने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 248 बीएनएस की बढोत्तरी की गयी अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है।
अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 829/2024 धारा 103/248 बीएनएस थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक – 05.11.2024 समय 09.50 बजे मुहआरी चौराहे के पहले मुर्गी फार्म के पास
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. गुड्डू यादव पुत्र स्व0 मूरत यादव साकिन नाउमुण्डा थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर ।
गिरफ्तारकर्ता टीमः-
01. प्र0नि0 सुशील कुमार शुक्ला थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर ।
02. व0उ0नि0 मंगेश मिश्रा थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर
03. उ0नि0 संतराज यादव थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर
04. का0 जितेन्द्र पाल थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर
05. का0 दीपक कुमार थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर
06. का0 नीरज सिंह थाना को0हाटा जनपद कुशीनगर



