
सरायकेला-खरसावां जिले में स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री दिग्विजय कुमार चौधरी (आईआरएस) ने मंगलवार को सूचना भवन स्थित एमसीएमसी कोषांग का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान, व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कोषांग में मॉनिटरिंग कर रहे सदस्यों से जानकारी ली। नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार ने एमसीएमसी कोषांग से संबंधित किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग और प्रत्याशियों की ओर से हो रही गतिविधियों की निगरानी पर पेड न्यूज, विज्ञापन आदि की जानकारी दी गई।
व्यय प्रेक्षक ने प्रत्याशियों के सोशल मीडिया पर मॉनिटरिंग करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी कर्मी अपने दायित्वों का पूरी तत्परता से निर्वाहन करें।
इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी मीडिया/स्वीप कोषांग-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, प्रभारी पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह-उप नगर आयुक्त, नगर निगम आदित्यपुर श्रीमती पारुल सिंह और स्वीप कोषांग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




