?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

जनपद पंचायत लेखापाल मनोज कुमार बैरागी 40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

जनपद पंचायत लेखापाल मनोज कुमार बैरागी 40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट पवन सावले

धार। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई द्वारा 9/11/2024 को मनोज कुमार बैरागी लेखापाल जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी जिला धार को 40000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक गुलाब सिंह अजनारे के अनुसार वह ग्राम पंचायत बलवारी कला में सरपंच प्रतिनिधि है पंचायत द्वारा 10 लाख रुपए की राशि से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है जिसकी पहली किस्त ₹300000 ग्राम पंचायत के खाते में जारी की जा चुकी थी तथा अंतिम किस्त की शेष राशि अंतिम मूल्यांकन के आधार पर जारी करने हेतु जनपद पंचायत के लेखापाल द्वारा मांग पत्र

तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजा जाना था मांग पत्र तैयार कर जिला पंचायत कार्यालय भेजने के ऐवज में लेखापाल मनोज बैरागी द्वारा सरपंच प्रतिनिधि श्री गुलाब सिंह अजनारे से ₹50000 की रिश्वत मांग की जा रही थी जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री राजेश सहाय के समक्ष की गई थी।

उक्त शिकायत का सत्यापन कराया गया बातचीत के दौरान मांग पत्र जिला पंचायत कार्यालय भेजने के एवज में ₹50000 में लेनदेन तय हुआ जिस पर आज दिनांक 9.11.24 को जनपद पंचायत गंधवानी के लेखापाल मनोज कुमार बैरागी को उनके कार्यालय कक्ष में ₹40,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया ।भ्र. नि. अ.2018 की धारा 7 के अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय गंधवानी में कार्यवाही की गई।

पवन सावले

भारतीय पत्रकार परिषद जिला प्रभारी
Back to top button
error: Content is protected !!