A2Z सभी खबर सभी जिले कीसोनभद्र

वन रेंज पिपरी ने अवैध वन खनिज सम्पदा कोयला की गाड़ी को बगैर कागजातों का पकड़ा

सोनभद्र थाना पिपरी परिक्षेत्र में स्थित वन विभाग पिपरी वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी राघवेन्द्र कुमार ने दिनांक 15/11/2024 सायं 8 बजे वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर गाढ़ा बैरियर वन चौकी पर संदिग्ध कोयला गाड़ी नम्बर UP 78 GN 5525 की जांच की गई तो पाया गया कि गाड़ी के पास कोयला संबंधित कोई भी कागजात नहीं है, जिसे वन विभाग टीम द्वारा पिपरी रेंज परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया एवं भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करते हुए कोयला गाड़ी को सीज कर दिया गया। कार्यवाही पिपरी रेंजर राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचालित की गई जिसमें वन दरोगा संजीव कुमार ,रवि यादव ,एवं वनरक्षक मदन लाल , ओम सिंह शामिल रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!