
सरकार कर रही है शिक्षा के साथ साजिश – नन्द जी सिंह

आरा। अवतार मार्केट गोढना रोड आरा में अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ उदवंतनगर के द्वारा शिक्षकों का एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “वर्तमान परिवेश में शिक्षा, शिक्षक की स्थिति एवं शिक्षक संघ की भूमिका” था। कार्यशाला का शुभारंभ उपस्थित सभी शिक्षकों को अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ, उदवंतनगर के शिक्षकों के द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय कुमार राय मवि सुढ़नी के प्रधानाध्यापक के द्वारा किया गया।अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया।वहीं संघ के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय ने शिक्षकों को एक होकर सरकार से लडाई लडने की अपील किया।

वहीं अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के काउंसलर राम भूषण उपाध्याय ने अपने अधिकार के लिए शिक्षकों को आगे आने का आह्वान किया जबकि राज्य कार्यसमिति सदस्य परमात्मा पाण्डेय ने कहा कि इस सरकार में शिक्षकों को परेशान करने के लिए पदाधिकारियों की मनमानी चल रही है। जिला प्रधान सचिव नंदजी सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ साजिश कर रही है और अपनी कुटील नीति से शिक्षकों में तोड़ – फोड़ कर संघ को कमजोर करने का असफल प्रयास कर शिक्षा का बाजारीकरण कर रही है जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा। सक्षमता पास शिक्षकों को नियुक्तिपत्र नही वल्कि गुलामी का दस्तावेज थमा कर फांसी के फंदे पर लटकाना चाह रही है जिसका विरोध एकमत से किया जाना आवश्यक है।

कार्यकारी अध्यक्ष सम्पत कुमार राय ने शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षक संघ के प्रति ईमानदार रहने का आह्वान किया, वरीय उपाध्यक्ष चन्देश्वर सिंह ने शिक्षकों को संगठन के लिए मन से कार्य करने का आह्वान किया।उपाध्यक्ष डा तारकेश्वर सिंह ने कहा कि शिक्षा के भविष्य की चिंता हमारे संघ को है। जिला उप प्रधान सचिव मुकेश श्रीवास्तव एवं कार्यालय सचिव चितरंजन ने शिक्षक समाज को प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में एकजुट होकर सरकार से अपने मांगों हेतु लड़ाई के लिए तैयार रहने का आहवान किया।इस दौरान दर्जनों शिक्षक नेताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस मौके पर जितेन्द्र राय, शंकर पंडित, सुधीर कुमार सिंह, विमल राय, रविकान्त किशोर द्विवेदी, उप प्रधान सचिव संजय कुमार देवांसु, अंकेक्षक सुनील राम, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय कुमार, मीडिया प्रभारी नवल किशोर तिवारी, गड़हनी उपाध्यक्ष पूनम कुमारी, अध्यक्ष राघोराम, जिला कोषाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, जगदीशपुर के उप सचिव मंजु यादव, अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, सचिव धनंजय प्रसाद सिंह, के साथ-साथ, उदवंतनगर कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, किरण कुमारी, नंदनी, सुभद्रा, रीना, शुष्मा, प्रतिभा, नीतिका नरेंद्र तिवारी, सरोज ठाकुर, प्रधानजी, खर्शीद आलम, अमर गुप्ता, अवधेश ओझा, मुकेश कुमार जगदीशपुर (प) अध्यक्ष, प्रभाशंकर सिंह, अध्यक्ष (शाहपुर), गड़हनी वरीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह, राज्य प्रतिनिधि दयानंद प्रसाद, मुरारी यादव सहित, गड़हनी कोषाध्यक्ष विजय केशरी के अलावे सैकडों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।







