A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कस्बे में साहित्य चिन्तन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

साहित्य को लेकर कवियों ने की विस्तृत चर्चा

फतेहपुर से निर्मित द्विवेदी गोपाल की स्पेशल रिपोर्ट

IMG 20241119 173705
Oplus_131072

Screenshot 2024 11 19 17 36 44 25 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

कस्बे में साहित्य चिन्तन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

साहित्य को लेकर कवियों ने की विस्तृत चर्चा

बिंदकी फतेहपुर |जनपद के बिंदकी कस्बे में मंगलवार को कादम्बरी पुरस्कार प्राप्त साहित्यकार एवं शिक्षिका सीमा मिश्रा के द्वारा आयोजित साहित्य चिंतन संगोष्ठी का आयोजन बिन्दकी में किया गया। चिंतन संगोष्ठी में विषय – : ‘समाज में साहित्यकारों की भूमिका’ को प्रतिपादित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार संजय द्विवेदी ( अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कोंकण प्रांत महामंत्री ) को सादर सौंपी गई । कार्यक्रम का संचालन सीमा मिश्रा एवं गौरव सिंह ‘अबोध’ ने किया। कार्यक्रम में साहित्यकार एवं वकील अरुण द्विवेदी, साहित्यकार एवं भारतवर्ष युवा संकाय के अध्यक्ष गौरव सिंह ‘अबोध’ , वरिष्ठ चिंतक राकेश सोनी , साहित्यकार राजकुमार गुप्त ‘नलिन , साहित्यकार महेशचन्द्र त्रिपाठी , वरिष्ठ चिंतक सूरजबली विश्वकर्मा ने विषय पर कल्याणकारी चिंतन प्रस्तुत किया । सर्वप्रथम संजय द्विवेदी ने साहित्य की व्यापकता एवं राष्ट्रीयता के प्रति साहित्यकारों के उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला । तत्पश्चात् अरुण द्विवेदी ने साहित्य की विविधता एवं साहित्यकारों की विविधता पर प्रकाश डाला । अगले क्रम में सूरजबली विश्वकर्मा ने साहित्य संवर्धन हेतु समर्पण की गहन भावना के उत्थान पर जोर दिया। तत्पश्चात् राकेश सोनी ने साहित्य की गूढ़ तात्विक व्याख्या प्रस्तुत की तथा प्रख्यात दार्शनिक तोकोयामा जी के साथ हुई प्रश्नोत्तरी का वर्णन किया । महेशचंद्र त्रिपाठी ने साहित्य के नाम पर हो रहे अनुचित मनोरंजनवादी कार्यक्रमों एवं अनुचित आदर्श चयन की वृत्ति पर चिंता अभिव्यक्त की । राजकुमार गुप्त ‘नलिन’ ने जीवन में रसों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। अंत में सभी को सुन रहे गौरव सिंह ‘अबोध’ ने संगोष्ठी में अभिव्यक्त की गईं सभी चिंताओं एवं समस्याओं को चिन्हित करते हुए उनके समाधान को प्रतिपादित किया ।
तत्पश्चात् कवियों द्वारा एक एक काव्य रचना प्रस्तुति प्रदान की गई । तदनन्तर सभी साहित्यकारों ने अपनी अपनी काव्य कृतियाँ परस्पर सस्नेह भेंटस्वरूप प्रदान कीं । कार्यक्रम के समापन में भाजपा मंडल महामंत्री ब्रजेश मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रम में प्रोत्साहन एवं अनुमोदन हेतु राजेश दीक्षित, राजकुमार सोनी, श्यामकेश शुक्ला, अमन द्विवेदी आदि व्यक्तित्व उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!