A2Z सभी खबर सभी जिले की

कार ने बाइक सवारों को रौंदा एक की मौत, दूसरा हुआ घायल फिरोजाबाद हाईवे पर केडी होटल के सामने हुआ हादसा

कार ने बाइक सवारों को रौंदा एक की मौत, दूसरा हुआ घायल फिरोजाबाद हाईवे पर केडी होटल के सामने हुआ हादसा

टूंडला फिरोजाबाद हाईवे पर कार व बाइक की आमने-सामने से हुई भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
वहीं बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा है फिरोजाबाद के थाना मटसेना अंतर्गत सौरामगढ़ी अलेदादपुर निवासी 34 वर्षीय
अवनीश कुमार अपने गांव के ही कमलेश कुमार के साथ विपरीत दिशा से टूंडला की ओर आ रहा था। अवनीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!