
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। ।विश्वविद्यालय के संस्थापक और महान दानवीर डॉक्टर सर हरि सिंह गौर साहब को भारत रत्न दिलाने की मांग के समर्थ में शामिल होकर सागर के तीन बत्ती स्थित गौर मूर्ति पर 6:30 किलोमीटर लंबी गेंदा के फूलों की माला मानव श्रृंखला द्वारा डॉक्टर सर हरि सिंह गौर साहब को पहनकर नमन किया ठीक है इस अवसर पर सुंदरलाल श्रीवास्तव मेमोरियल स्कूल एवं कॉलेज के स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, राकेश पटेल, अंकित श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव के द्वारा स्कूल के बच्चों द्वारा सर हरिसिंह गौर की 155 वीं जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्री सुन्दर लाल श्रीवास्तव मेमो हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चों के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई।
















