A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

बिहार विधानसभा उपचुनाव एवं महाराष्ट्र मे एनडीए की जीत पर सीएमडी सह उद्योगपति अजय सिंह ने केन्द्रीय मंत्रिंयो से मिलकर जीत की दी बधाई

सीएमडी सह उद्योगपति अजय सिंह ने केन्द्रीय मंत्रिंयो से मिलकर उपचुनाव मे जीत की दी बधाई

IMG 20241126 WA0027

आरा। भोजपुर जिला के बखोरापुर गांव निवासी भारत प्लस एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नावानगर के सीएमडी सह उद्योगपति अजय सिंह ने बिहार के उपचुनाव का परिणाम सहित महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम आने पर खुशी व्यक्त किया है। चुनाव परिणाम आने के बाद सीएमडी सह उद्योगपति अजय सिंह ने भाजपा के वरीय नेताओं तथा केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बधाई दिया।इस क्रम में सीएमडी द्वारा दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश तथा बिहार के उपचुनाव में मिले बंपर जीत के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, क़ानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, भाजपा राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह, बीजेपी के मीडिया प्रभारी संजय मयूख के साथ मुलाकात कर बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

IMG 20241126 WA0029 1उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रचंड जीत से कार्यकर्ताओं व नेताओं में खुशी की लहर है।बिहार में एनडीए गठबंधन की जीत है।बिहार में हुए चारों विधानसभा में उपचुनाव के परिणाम आने के बाद एनडीए गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।जहां इस मौके पर पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलकर बिहार एवं भोजपुर के विकास को लेकर चर्चा भी किया।जहां भोजपुर में गंगा नदी पर तटबंध बनाने, उद्योग लगाने सहित कई विकास योजनाओं पर चर्चा किया।

IMG 20241126 WA0030

इस दौरान जीत की खुशी का जश्न मनाते गुलदस्ता भेंट करते पार्टी मुख्यालय में उपस्थित सभी वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिठाईयों का वितरण किया और जीत का जश्न मनाया।जहां शीर्ष नेता गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भोजपुर एवं बिहार के विकास की बात कही और भोजपुर एवं बिहार के विकास के लिए आश्वस्त किया।मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सहित अन्य मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!