A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

उदवंतनगर मे संविधान दिवस पर बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर कार्यशाला

संविधान दिवस पर बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर कार्यशाला

IMG 20241126 WA0050

उदवंतनगर। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रतिनिधि भवन में संविधान दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला कल्याण पदाधिकारी नृपेन्द्र कुमार निराला ने किया। कार्यक्रम में उदवंंतनगर ,गड़हनी, चरपोखरी व अगिआंव के विकास मित्र एवं अनु जाति वर्ग की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय से आने वाले बिरसा मुंडा ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान दिया। उन्होंने आदि समुदाय को राष्ट्रीय आंदोलन से जोड़ा और अंग्रेजों के विरुद्ध अंतिम सांस तक लड़ते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिरसा मुंडा के नाम पर सिक्का जारी किया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नृपेन्द्र कुमार निराला ने बताया कि आज ही के दिन बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान को देश ने आत्मसात किया। जिससे समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय मिल सका। संविधान दिवस व भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर जिला प्रशासन ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के किसी भी जाति के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जमुई में किए गए घोषणा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों की सूची तैयार कर संबंधित बीडीओ को सूचित करें।कार्यक्रम के समापन पर मौजूद लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई। आयुष्मान कार्ड बनाने में केवल आधार कार्ड की जरूरत होगी।मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, चरपोखरी राज लक्ष्मी सहित कई लोग मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!