
अमेठी में रचा जा रहा सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र
क्या विद्युत जेई के ऊपर नहीं लागू होता संविधान,चार दिन पूर्व जेई ने फोन पर पत्रकार को दी गालियां व मारने की धमकी
अमेठी।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज।
शुकुल बाजार अमेठी। अवगत कराते चलें कि थाना क्षेत्र शुकुल बाजार अंतर्गत शुकुल बाजार पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता अश्विनी यादव द्वारा गुंडागर्दी की सारी हदों को पार कर दिया गया जहां गालीबाज विद्युत जेई ने पत्रकार को फोन पर ही गालियां व मारने पीटने की धमकी दे डाली जिसका आडियो सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल हुआ और पीड़ित पत्रकार व पत्रकार साथियों संग थाना शुकुल बाजार पहुंच कर थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा को ज्ञापन दिया गया था जिसे दिए हुए चार दिन बित गए, वहीं न्याय की आश लगाए व संबंधित अधिकारियों के झूठे आश्वासन ने चार दिन बिता दिए गए किंतु न ही थानें में अभी तक मुकदमा पंजीकृत किया गया न ही विद्युत विभाग द्वारा गालीबाज विद्युत जेई अश्विनी यादव पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की गई,जिसे लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है वहीं पत्रकारों की मांग है कि विद्युत जेई अश्विनी को बर्खास्त कर एवं एफआईआर दर्ज करके उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए जिससे सरकार व प्रशासन, विभाग की छवि धूमिल न हो, वहीं चार दिनों से ऊपर समय बित गया किंतु कारवाई करने में संबंधितों द्वारा आनाकानी की जा रही है, क्या अमेठी में योगीराज में गालीबाज विद्युत जेई अश्विनी यादव पर संविधान लागू नहीं होता क्या कोई कानून मायने नहीं रखता ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं।
वहीं संबंधित प्रकरण में अधिशासी अभियंता पत्रकारों का फोन रिसीव करना उचित नहीं समझ रहे है शायद उनके पास इस प्रकरण में जवाब देने के लिए कुछ भी नहीं है।
वहीं थाने द्वारा क्या कार्रवाई हुई जानने थानें पर पहुंचे पत्रकारों ने थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा से बातचीत की तो थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि अधिशाषी अभियंता हर्षित श्रीवास्तव से बात चीत की गई उन्होंने बताया कि सोमवार तक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित कर रिपोर्ट दे दी जाएगी।




