
06/12/2024 को मुंबई मे होनेवाले महापरिनिरवाण दिवस के अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ होने की आशंका को देखते हुए मध्य रेलवे ने कुछ प्रमुख रेलवे-स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकिटों की बिक्री पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। प्लेटफार्म टिकटों पर रोक लगाने का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करना तथा स्टेशन परिसर मे यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाना है। रेलवे प्लेटफार्म टिकिटों की बिक्री पर प्रतिबंध दिनांक 02/12/2024 से 09/12/2024 तक के लिए रहेगा। प्लेटफार्म टिकटों यह प्रतिबंध निम्नानुसार है-: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल, दादर कल्याण रेलवे स्टेशन। बड़नेरा,अकोला, नंदुरा, मुर्तिजापुर, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड़, नाशिक,रेलवे-स्टेशन। नागपुर, वर्धा, पुणे, सोलापुर, इन स्टेशनों पर 02 दिसंबर से 09 दिसंबर 2024 तक प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर अस्थाई रूप से प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि इस अवधि के दौरान रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित एवं सुचारू रूप से यात्रा के लिए इसके अनुसार अपनी योजना बनाए तथा रेल प्रशासन के नियमों का पालन करें। प्लेटफार्म टिकट पर प्रतिबंध के दौरान वरिष्ठ नागरिकों तथा चिकित्सा संबंधी आवश्यकताओं वाले लोगों के लिए छूट दी गई है।









