A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्रराजनीति

महाराष्ट्र मे नई सरकार का शपथ ग्रहण 05 दिसंबर को

महाराष्ट्र मे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 05 दिसंबर 2024 को होगा। सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान मे होगा। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर लगातार चर्चाओं का दौर जारी है। भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर घोषणा कर दी है। कुलकर्णी के अनुसार देवेन्द्र फड़नवीस महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ ग्रहण कर सकते है। महायुति की नई सरकार का शपथ ग्रहण की तारीख घोषित कर दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 05 दिसंबर को आजाद मैदान मे शाम पांच बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। शपथ ग्रहण मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सहित एनडीए के तमाम बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!