
सामाजिक संस्था पे-टू-पे सोशियल फाउंडेशन ने जरूरतमंद कन्याओं के जन्म व विवाह में किया सहयो

खबर खटीमा – खटीमा के गांगी चकरपुर बनबसा कंजाबाग क्षेत्र में आज भारत सरकार के नीति आयोग से मान्यता प्राप्त समाज सेवी संस्था पे 2 पे सोशियल फाउंडेशन ने भारत सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम के तहत बेटी के जन्म व बेटी कि शादी में कन्यादान स्वरूप 1100 के चेक और साथ मे इलेक्ट्रॉनिक प्रेस गिफ्ट के रूप में दिया गया ,जिसमे संस्था द्वारा समाज सेवा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ साथ बेटियों को सक्षम बनाने के लिए समाज सेवा के 17 प्रोजेक्ट ( पर्यावरण शिक्षा, वृद्ध सहायता योजना, कन्या विवाह सहायता योजना, कन्या जन्म सहायता योजना, गौशाला सहायता योजना, सामूहिक शौचालय व पेयजल योजना) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देते संस्था के उत्तराखंड टीम प्रभारी धीरज चन्द्र गहतोड़ी ने कहा की संस्था पुरे भारत वर्ष में कार्य कर रही है संस्था में सभी बहन – बेटियां शामिल होकर अच्छी समाज सेवा का मौका पा सकते है व संस्था की सभी योजनाओ का लाभ पा सकते हैं कार्यक्रम में संस्था के कार्यकर्ता विनोद कुमार विजय कुमार रघुवर चन्द हेमा जोशी ज्योति पाण्डेय नवीन पाण्डेय व लाभ पाने वाली बहन बेटियां पूजा कविता शोनाली कल्पना व परिवारों के सदस्य शामिल रहे |








