
गया पुलिस के द्वारा जिला में साइबर फ्रॉड करने में संलिप्त अपराधकर्मियों के विरुद्ध कड़ी करवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम जनता को साइबर अपराध से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30/11/2024को थाना अध्यक्ष साइबर थाना को सूचना प्राप्त हुई की गया जिला में एक साइबर गिरोह कार्य कर रहा है जिसके द्वारा पूरे देश के लोगो के साथ ए ई पी एस एम अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर ठगी की जा रही है।
वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त सूचना के सत्यापन एवम आवश्यक करवाई हेतु स्वयं के निर्देशन में एवम पुलिस उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष साइबर थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमे रामपुर थाना, साइबर थाना, एवम तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी एवम कर्मी को शामिल किया गया। उक्त गठित टीम के द्वारा सूचना के सत्यापन एवम आवश्यक करवाई हेतु मिर्जा गालिब कॉलेज के निकट स्थित एक तीन मंजिला मकान में चल रहे कंपनी के ऑफिस एवम कॉल सेंटर पर छापेमारी की गई। जहा से व्यवस्थापक निशांत कुमार से पूछ ताक्छ में बताया गया की अपने अन्य दो सहयोगियों के साथ मिलकर इस कंपनी को चलाते है।
इस संबंध में साइबर थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर करवाई की जा रही है। इस कांड में कुल 36अभियुक्तों को एक साथ गिरफ्तार किया गया। इनलोगो के पास से 3लैपटॉप और 33मोबाइल भी बरामद किया गया। टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज
।




