A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमहाराष्ट्र

नागपुर शहर मे यातायात को सुचारू रूप से चलाने के साथ वाहन चावकों का समय और पेट्रोल की बचत हो सके

20241204 124014नागपुर -: नागपुर शहर मे यातायात को सुचारू रूप से चलाने के साथ वाहन चावकों का समय और पेट्रोल की बचत हो सके, इसके लिए यातायात विभाग के डीसीपी श्री अर्चित चांडक जी ने शहर के 14 जंक्शनों पर सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रखने का फैसला किया है। उन्होने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर सिग्नलस लगाये गए हैं। ट्रैफिक के हिसाब से उनका समय भी निर्धारित किया गया है। कुछ चौराहों पर ट्रैफिक कम होने के कारण इन सिग्नलों मे परिवर्तन करने का भी निर्णय लिया गया है। इससे नागरिकों को सिग्नलों पर ज्यादा समय तक बेकार नही रूकना पड़ेगा। इससे अनावश्यक पेट्रोल भी खर्च होने से बच जायेगा। इसके लिए इन चंराहों पर दोपहर एक बजे चार बजे तक इन चौदह स्थानो पर सिग्नल ब्लिंकर मोड पर रखे जायेगें। इनमे -: नारा टी पाइंट, बजाजनगर पार्क, गजानन स्कूल टी पाइंट, त्रिशरण चौक, आवारी चौक, विजय टॉकीज टी पाइंट, कन्नमवार चौक, अहिंसा चौक, राजारानी चौक, धरमपेठ वाय टी पाइंट, अजीत बेकरी टी पाइंट, जीपीओ चौक, मोहम्मद रफी चौक और दस नंबर पुलिया के सिग्नल प्रतिदिन दोपहर एक बजे से लेकर चार बजे तक ब्लिंकर मोड पर रहेगें। उपरोक्त समयावधि मे इन स्थानो पर आते जाते समय इन चौराहों मे स्पीड लिमिट भी बीस किलोमीटर प्रति घंटा तय किया गया है। सभी नागरिकगणों से अपील किया गया है कि इन स्थानो पर से आते जाते समय समय तथा वाहन की स्पीड लिमिट का अवश्य ही ध्यान रखें। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यातायात नियमों का अवश्य ही पालन करें।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!