
सहारनपुर में खुलेआम सट्टे का कारोबार, राजू का नाम सामने आया
सहारनपुर।
नगर कोतवाली क्षेत्र के छिपीयान मोहल्ले में खुलेआम सट्टे का कारोबार किया जा रहा है। इस कारोबार का सरगना राजू नामक व्यक्ति बताया जा रहा है, जो न केवल सट्टे का कारोबार करता है, बल्कि ऑनलाइन मोबाइल एप और व्हाट्सएप के माध्यम से भी सट्टा खेलवाता है।
स्थानीय सूत्रों का कहना है कि राजू का कहना है कि उसकी बड़े लोगों से सेटिंग है और उसे किसी का डर नहीं है, इसलिए वह बिना किसी भय के खुलेआम अपनी गतिविधियाँ चला रहा है। उसकी गुंडागर्दी और सट्टे के कारोबार के कारण मोहल्ले में असमर्थता का माहौल है, और स्थानीय लोग परेशान हैं।
राजू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नागरिकों ने प्रशासन को सूचित किया है और यह अपील की है कि सट्टे के इस अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि ऐसे लोग समाज के लिए हानिकारक होते हैं और पुलिस को इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
इस मामले में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया गया, और आश्वासन दिया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: एलिक सिंह
वंदे भारत लाइव न्यूज़
खबर, विज्ञापन और सूचना के लिए संपर्क करें: 8217554083









