A2Z सभी खबर सभी जिले की

कानपुर में राष्ट्रीय कायस्थ समागम का आयोजन

निराला नगर के रेलवे ग्राउंड में उत्तर प्रदेश के वन मंत्री अरुण सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Rashtriya Kayastha Mahasamagam Kanpurnew project 59 1734773339राष्ट्रीय कायस्थ महासमागम का वन मंत्री अरुण सक्सेना ने किया शुभारंभ

वन्दे भारत । कानपुर नगर।

दो दिवसीय राष्ट्रीय कायस्थ महासंगम का आयोजन निराला नगर रेलवे ग्राउंड में किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री अरूण सक्सेना ने दीप प्रज्जवलित कर समागम का शुभारंभ किया। समागम में वन मंत्री ने स्मारिका का विमोचन किया। राष्ट्रीय कायस्थ महा परिषद के कार्यक्रम संयोजक व राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव व कायस्थ समाज के लोगों ने मुख्य अतिथि अरुण सक्सेना का सम्मान किया। मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज का अतीत बहुत गौरवशाली रहा है, हमारे समाज ने बहुत बड़े–बड़े लोगों को जन्म दिया है। अध्यात्म के क्षेत्र में स्वामी विवेकानंद का नाम किसी परचिय का मोहताज नहीं है शिकागो में स्वामी विवेकानंद की स्पीच व धर्म के प्रचार प्रसार किया उनका कोई मुकाबला नहीं है। समाज सेवा में राजाराम मोहन राय ने सती प्रथा पर रोक लगाई। उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद्र ने दिल को छूने वाले प्ररेणादायक उपान्यस लिखे। आर्यभट्‌ट, सीवीरमन जैसे वैज्ञानिक देश को कायस्थ समाज ने ही दिए हैं। वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कायस्थ समागम को शुभकामानाएं दीं। उन्होंने बताया कि 1952 के यूपी असेंबली के पहले चुनाव में कायस्थ समाज से 50 विधायक थे वहीं 2022 के चुनाव में मात्र 3 विधायक कायस्थ समाज से थे। भाजपा ने उप चुनाव में कायस्थ वर्ग के 2 सदस्य जीत कर आने के बाद समाज के विधायकों की संख्या 5 हो गई है।
Rashtriya Kayastha Mahasamagam 1140x720 1राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि समागम का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना है। वहीं कायस्थ समाज के बच्चों को नौकरी मुहैया कराना है। बच्चों को नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाला कैसे बनाया जाए इसका भी लक्ष्य निर्धारित करना है। एमएसएमई के माध्यम से दो हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। समागम में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें दिल्ली के ब्लाइंड ब्वॉय दिवाकर शर्मा और लखनऊ की जय श्रीवास्तव ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
समागम में मुंबई से प्रमोद श्रीवास्तव, बिहार से डॉ उदय श्रीवास्तव, जयपुर से दिनेश माथुर, उदयपुर से ललित माथुर, नोएडा से राजेश श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, प्रदीप निगम, कोटा से कुलदीप माथुर, गाजियाबाद से पीसीएल श्रीवास्तव, कानपुर से रोहित सक्सेना आदि शामिल हुये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!