
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़🌐
मंडला MP हेमंत नायक✍️
बीजाडांडी में गणित का जश्न: एकलव्य फाउंडेशन ने बच्चों को बनाया गणितज्ञ।
रामानुजन जयंती पर एकलव्य का अनूठा आयोजन: गणित के खेल से बच्चों में जागा उत्साह।
गणित हुआ आसान: एकलव्य ने बीजाडांडी में मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस।
माचिस की तिलियों से लेकर पहेलियों तक: एकलव्य ने बच्चों को सिखाया गणित का जादू।
बीजाडांडी मंडला न्यूज:–एकलव्य फाउंडेशन (ओरेकल इंडिया) द्वारा मंडला जिले की बीजाडांडी ब्लॉक में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस 23 दिसंबर 2024 को बच्चों और समुदाय के साथ मनाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य गणित के प्रति बच्चों और समुदाय में जागरूकता फैलाना, गणित को दिलचस्प बनाना और छात्रों को गणित में रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित करना है| साथ ही दैनिक जीवन में गणित के महत्त्व को समझने का एक अवसर देना है| एकलव्य संस्था द्वारा बीजाडांडी ब्लॉक के 35 गांवो में बच्चों, समुदाय और शिक्षकों के साथ राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया | जिसमे लगभग 800 बच्चों के साथ पालक और शिक्षक भी शामिल रहे | इस दौरान बच्चों के साथ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं गणित की अवधारणाओं पर बातचीत की गई और गणित की विभिन्न तार्किक गतिविधियाँ की गई। जैसे – माचिस की तिलियों से माथा पच्ची की गतिविधियाँ, आसपास की वस्तुओं को गिनना, पजल्स का खेल, बूझो तो जानो, पहेलियाँ, टेनग्राम, सामूहिक गणित की कविता गायन, मैदानी खेल जिसमें गणित को समझने की आपार संभावनाओं पर खेल व करके देखना, चर्चा करना हुआ। इस अवसर पर एकलव्य टीम से शिवन्ति, अजीता, अभिलाष, शिवप्रसाद, सुरेश रामकुमार, अजय, सूरज व संचालक साथी शामिल रहें।