?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरहरियाणा

सिरसा: महाकुंभ को लेकर कालिंदी एक्सप्रेस का विस्तार भिवानी से सिरसा तक किया जाए: कुमारी सैलजा!

IMG 20241225 WA0208

सिरसा: महाकुंभ को लेकर कालिंदी एक्सप्रेस का विस्तार भिवानी से सिरसा तक किया जाए: कुमारी सैलजा!
सांसद कुमारी सैलजा ने कुछ ट्रेनों का विस्तार सिरसा तक करने के लिए रेल मंत्री को लिखा पत्र।
चंडीगढ़, 25 दिसंबर।

लोकेशन सिरसा

रिपोर्टर इंद्रजीत

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि प्रयागराज से भिवानी तक आने वाली कालिंदी एक्सप्रेस का विस्तार सिरसा तक किया जाए ताकि इसके हजारों श्रद्धालु, साधु-संत प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान का धर्मलाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर सिरसा के पार्क और ग्रीन बैल्ट के रखरखाव की जिम्मेदारी किसी एक विभाग की तय करते हुए जीर्णोद्धार के लिए धनराशि जारी की जाए। मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र में लोगों द्वारा कुछ ट्रेनों को सिरसा तक संचालित किए जाने को लेकर मांग उठाई गई है जिन्हें वे आपके संज्ञान में लाना चाहती हैं। गाड़ी संख्या नंबर 14117 व 14118 कालिंदी एक्सप्रेस जो की प्रयागराज से चलकर भिवानी तक आती है उसे सिरसा के लिए आसानी से बढ़ाया जा सकता है जिससे सिरसा वासियों को भी सीधे प्रयागराज जाने का मौका मिल सकेगा। इस समय प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होगी, जो कि 26 फरवरी 2025 यानि महाशिवरात्रि तक रहेगा। इस क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु, साधु-संत इसका धर्मलाभ उठा सकेंगे। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को देखते हुए इस ट्रेन का विस्तार जल्द से जल्द भिवानी से सिरसा तक किया जाए। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया है कि नई दिल्ली से सिरसा वाया महम रोहतक हांसी हिसार व सिरसा तक नई इंटरसिटी गाड़ी को चलवाया जाए, 14891/14892 गाड़ी जो की जोधपुर से हिसार तक आती है उसे सिरसा तक आसानी से बढ़ाया जा सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!