A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

निर्माण कार्यों मे भ्रष्टाचार का आरोप सरपंच की भूमिका पर उठे सवाल…….. ग्राम पंचायत सरधाभाठा

सारंगढ़ संवाददाता-चित्रसेन घृतलहरे,, 28दिसम्बर2024//ग्राम पंचायत सरधाभाठा जनपद पंचायत बिलाईगढ़ मे विकास योजनाओं और 15वें वित्त आयोग क़ी राशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों मे भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों नें हड़कंप मचा दिया हैं |ग्रामीणों नें इन कार्यों क़ी विस्तृत जाँच और भौतिक सत्यापन क़ी माँग क़ी है |

ग्रामीणों का आरोप विकास कार्य केवल कागजों पर…..
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षो मे स्वीकृत निर्माण कार्य या तो सिर्फ कागजों पर दिखाए गए है, या तो हुए भी है, वे बेहद घटिया गुणवत्ता के है |शिकायत मे निम्नलिखित कार्यों पर सवाल उठाये गए है,

नाली निर्माण मे गड़बड़ी……
1.रामप्रसाद घर से चैतन्य दास घर तक (₹10लाख )
2.डेलू घर से दीनदयाल घर तक (₹10लाख )
3.रविशंकर घर से पंचायत भवन तक (₹10.35लाख )
4.अवध घर से ह्रदय घर तक (₹9.46लाख )
5.नरेश घर से घना पंडित घर तक (₹9.46लाख )

सीसी रोड निर्माण मे आरोप….
1.चरण घर से मुख्य मार्ग तक (₹10लाख )
2.भीम घर से पुनीराम घर तक और खोलबहरा घर से तालाब पार तक (₹5.20लाख )

अन्य निर्माण कार्यों मे अनियमितताएं…
1.सामुदायिक भवन निर्माण (₹10लाख )
2.गौठान मे ड्रिप एरिगेशन कार्य (₹5.16लाख )
3.खेल-मैदान समतलीकरण (₹17.26लाख )
4.रंग मंच निर्माण (₹3.20लाख )

तालाब पूनरुद्धार कार्य…..
1.पनखत्ती तालाब (₹13.7लाख )
2.नया तालाब (₹13.83लाख )

ग्रामीणों की माँग निष्पक्ष जाँच और सख्त कार्यवाई….
ग्रामीणों नें 2020से दिसम्बर 2024 तक 15वे वित्त आयोग के तहत हुए सभी निर्माण कार्यों की जिला स्तर पर निष्पक्ष जाँच कराने की माँग की है | उनका आरोप है कि परियोजनाओं मे स्वीकृत राशि का दुरूपयोग किया गया हैं और सरपंच समेत संबंधित अधिकारिओं पर सख्त कार्यवाई होनी चाहिए |

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार….
प्रशासन से इस मामले मे जल्द कार्यवाई की उम्मीद की जा रहीं है | यदि जाँच मे शिकायते सही साबित होती है तो, दोषियों के खिलाफ कार्यवाई सुनिश्चित होंगी | वहीं इसका असर आगामी पंचायत चुनावो पर भी पड़ सकता है |

चुनावी माहौल गर्मया….
आगामी पंचायत चुनावों कों लेकर सरधाभाठा मे माहौल गरमा गया है, ग्रामीणों का कहना हैं कि दोष सिद्ध होनें पर वे ऐसे सरपंच कों अपना वोट नहीं देंगे, जिसने विकास कार्यों कों दरकिनार कर भ्रष्टाचार कों बढ़ावा दिया

ग्रामीणों का संदेश, ईमानदार नेतृत्व की दरकार……..
ग्रामीण स्पष्ट है कि उन्हें ऐसा नेतृत्व चाहिए जो ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करें | उनका कहना है कि हम अपने मत (वोट )का सही इस्तेमाल करेंगे और ऐसे व्यक्ति कों चुनेंगे, जो वास्तव मे गाँव के विकास कों प्राथमिकता दें |

”अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठता है, और ग्राम सरधाभाठा के मतदाता आने वाले चुनावों मे क्या निर्णय लेते है |”

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!