A2Z सभी खबर सभी जिले की

जेसीआई शाहगंज सिटी ने जरूरत मंद बच्चों में वितरित किया गर्म कपड़े

नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने सोमवार को 125 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किया । समैसा स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए । इस मौके पर बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किया गया ।

संस्था की अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि जेसीआई शाहगंज सिटी ठंड के मौसम में हर वर्ष जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित करती है । इसी कड़ी में गुरुवार के समैसा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 125 जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया । मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद समाजसेवी मनोज अग्रहरि ने कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है और इस तरह के कार्यक्रम सभी को आयोजित कराने चाहिए । विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जरूरतमंदों की समस्याओं को कम करते हैं । साथ ही बच्चों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं ।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम संयोजक आशीष सोनी ने भी सभी का आभार जताया ।

आयोजन में पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा, दीपक जायसवाल, आशीष जायसवाल, सचिव आदित्य अग्रहरि, अमृता जायसवाल, बालाजी राव, रोहित गुप्ता, संदीप यादव, रौनक मोदनवाल, दुर्गेश चौरसिया, रुचि राव आदि मौजूद रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!