A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बबेरू में युवक और बिसंडा में किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 

बांदा 

बबेरू में युवक और बिसंडा में किशोरी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी ।

समोसा लेकर पहुंची बहन को मिली भाई लाश बांदा। बबेरू कस्बे के राघवथोक निवासी 20 वर्षीय राहुल पुत्र कमलेश धुरिया ने शनिवार रात कमरे के अंदर छत के छल्ले के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद काम करने के बाद घर लौटी बड़ी बहन रजनी ने उसका शव फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी।शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजनी ने बताया कि बचपन में ही मां-बाप की मौत हो चुकी है। दो भाई हैं। राहुल छोटा था। घर पर ही रहता था। मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। सुबह काम पर जाते वक्त राहुल ने समोसा मंगाए थे। काम से लौटते वक्त उसके लिए समोसे लिए। घर पहुंचकर राहुल को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर कमरे में गई तो राहुल फंदे से लटका मिला। बहन भाई के आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं कर पाई।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!