?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमुरादाबाद

कांठ में पीठाधीश्वर ब्रह्म ऋ​षि डॉ. महेश योगी बोले जल्द ही विश्व गुरु बनेगा भारत

श्री हनुमान गढ़ी धाम अयोध्या के पीठाधीश्वर का किया गया भव्य स्वागत, द्विव्य भारत निर्माण यात्रा से युवाओं को जुड़ने का किया आह्वान

1 4
कांठ में पूजन करते श्री हनुमान गढ़ी धाम अयोध्या के पीठाधीश्वर महंत ब्रह्म ऋ​षि डाॅ. महेश योगी जी महाराज।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
कांठ पहुंचे श्री हनुमान गढ़ी धाम अयोध्या के पीठाधीश्वर महंत ब्रह्म ऋ​षि डाॅ. महेश योगी जी महाराज का नगर व क्षेत्र के लोगों और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पदा​​धिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत ब्रह्म ऋ​षि डाॅ. महेश योगी जी महाराज ने कहा कि भारत हिंदुत्व और सनातन धर्म की पहचान है। आज पूरे विश्व भर में भारत विख्यात हो रहा है, यह जल्द ही ऋ​षियों की प्ररेणा और तप के विश्व गुरु बनेगा।
2 2
सनातन धर्म पर बोलते पीठाधीश्वर महंत ब्रह्म ऋ​षि डाॅ. महेश योगी जी महाराज।
उन्होंने उनके द्वारा वर्ष 2022 से संपूर्ण भारत में शुरू की गई द्विव्य भारत निर्माण यात्रा के बारे में भी विस्तार से बताया। कहा कि चार योग धामों की स्थापना का संकल्प लेकर द्विव्य भारत निर्माण यात्रा निकाली जा रही है। इससे युवाओं को जुड़कर अखंड भारत के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द ही भारत को हिंदू राष्ट्र घो​षित करना चाहिए। कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा जो यात्राएं निकाली जा रही हैं, वह सर्व सम्मानित हैं। उन्होंने हिंदू सनातन धर्म बोर्ड की स्थापना को लेकर भी कहा कि हिंदुओं के धार्मिक स्थालों को सुर​क्षित रखने के लिए कथावाचक देवकीनंद ठाकुर द्वारा की जा रही हिंदू सनातन धर्म बोर्ड की स्थापना की मांग जायजा है। वह स्वयं भी इसकी मांग कई वर्षों से कर रहे हैं।
पीठाधीश्वर महंत ब्रह्म ऋ​षि डाॅ. महेश योगी जी महाराज ने कहा कि यूपी के प्रयागराज में होने जा रहा महाकुंभ सनातन धर्म का सबसे बड़ा और द्विव्य संगम है। संत समाज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज का अर्जुन कर रहे हैं तो इसमें कई भी झूठ नहीं है। योगी आदित्यनाथ ही नहीं ब​ल्कि देश के प्रत्येक युवा को अर्जुन बनकर भारत संस्कृति, सनातन धर्म और हिंदुत्व के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने उप​​स्थित लोगों ने श्री हनुमान चालिसा का पाठ निरंतर घरों में करने और मंगलवार के दिन को सनातन दिवस के रूप में मनाने की भी अपील की। कहा कि हनुमान की भ​क्ति से यश और शौर्य की प्रा​प्ति होती है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक कृष्ण गोपाल सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनुज चौधरी, आरएसएस के पदा​धिकारी काठौर सिंह, लवकुश कुमार, अ​खिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा, सुबोध शारदा, एडवोकेट बृजेश विश्नोई, संजय कुमार, मुकुल दक्ष, पंकज शर्मा, भुवनेश कुमार, अ​खिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष नितिन कुमार गुर्जर, बम बटक एकता मंच के अध्यक्ष डॉ. देवराज सिंह आदि उप​स्थित रहे।
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!