


कांठ नगर स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और लंगर आदि के पश्चात् श्री गुरु सिंह सभा कांठ के नेतृत्व में नगर कीर्तन को पूरे सम्मान और परंपरागत ढंग से प्रारंभ किया गया। इसमें पंजाब के तरनतारन और यूपी के अमरोहा के अखाड़ा गतका पार्टियों के कलाकार हैरत अंगेज करतबों से सभी नगरवासियों को आश्चार्यचकित कर रहे थे।

वहीं पंच प्यारे और श्री गुरुग्रंथ साहेब का रथ पुष्प वर्षा और पूरे सम्मान के साथ चल रहा था। आगे-आगे सिख समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे श्रमदान करते हुए सेवादारी कर रहे थे। सिख संगत में महिलाओं के द्वारा मधुरवाणी में सबद कीर्तन किया जा रहा था। वहीं छोटे-छोटे सिख बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही थी। इस मौके पर नगर कीर्तन कई सामाजिक संगठनों व नगरवासियों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

इसमें गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के नगर प्रधान सरदार कुलवंत सिंह, ग्रंथी मनजीत सिंह, ज्ञानी ताजेंद्र सिंह, ज्ञानी सुरजीत सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम, सेठ रविंद्र सिंह गांधी, सरबजीत, ताजिंद्र सिंह उर्फ सनी गांधी, आलोक वर्मा, नवलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ रम्मी गांधी, सिमरनदीप सिंह, मनजीत सिंह, जसविंद्र सिंह, बलजीत सिंह, अमर सिंह, प्रकाश सिंह, बुद्धसिंह, सरदार अमरजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, ताजेंद्र सिंह, सरदार कृपाल सिंह चढ्ढा आदि के साथ ही काशीपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, रुद्रपुर, बिजनौर, लुधियाना, धामपुर, बरेली, बहेड़ी, रामपुर सहित उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब व कांठ के रामसराय, पाइंदापुर, सदरपुर मतलबपुर, फूलपुर मिठ्ठनपुर से आई सिख संगत ने नगर कीर्तन में भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एएसपी आईपीएस अरमिद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह भारी फोर्स और पीएसी जवानों के मुस्तैद रहे।
:आईए देखते हैं नगर कीर्तन की फोटो कवरेज:






नगर कीर्तन में अपने हुनर को प्रदर्शित करते अखाड़ा कलाकार।






