A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

चाइनीज मांझे या डोर का विक्रय करने वालों पर कार्रवाई जारी

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश के तत्काल बाद जिले के राजस्व अधिकारियों, पुलिस प्रशासन के द्वारा चाइनीज मांझे या डोर का विक्रय करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग ने बताया कि कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर शहर की अनेक दुकानदारों के यहां कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर चाइनीज मांझे या डोर का इस्तेमाल न करें और इसी प्रकार अन्य किसी भी ऐसी डोर के इस्तेमाल से भी बचें जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने की संभावना हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने इस संबंध में आज कलेक्टर के निर्देश पर सागर शहर में संचालित होने वाली दुकानों पर चाइनीज माँजा के संबंध में निरीक्षण किया जिसमें गुलाब स्टोर भीतर बाजार, पंकज (प्रतिका) स्टोर नया बाजार सिंघई किराना, कल्लू स्टोर रमपुरा वार्ड शामिल हैं।उन्होंने बताया कि चाइनीज धागा , माँजा नही बेचने के सख्त निर्देश दिए गए। एसडीएम को लगातार मॉनिटरिंग और कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। जो भी व्यक्ति चाइनीज मांझा विक्रय करता पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और सामान की जब्ती भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सागर जिले में चाइनीज मांझा का विक्रय नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सड़क पर चाइनीज मांझा के माध्यम से पतंग का प्रदर्शन न किया जाए और ऐसा किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित करें।Screenshot 20250103 164441 Facebook

Screenshot 20250103 164421 Facebook

Screenshot 20250103 164420 Facebook

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!